ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गांव वीरनवास के सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास*

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 31 views
*गांव वीरनवास के सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास*




माढन शहीद मोहर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरनवास के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर गांव एवं क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया। सत्र 2025- 26 में विद्यालय में कक्षा 12 में 09 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से चार छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर धमाकेदार सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम में 9 विद्यार्थियों में से 7 प्रथम श्रेणी एवं दो द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए ।जिसमें दिव्या पुत्री विजय कुमार यादव ने 94.8 प्रतिशत वंशिका सेन पुत्री विक्रम सिंह ने 94.4% प्रतीक्षा पुत्री मुकेश कुमार शर्मा ने 90.4% एवं अमन पुत्री संजय कुमार मेघवाल ने 89. 6% साहिल पुत्र देशराज यादव ने 78%, गौरव पुत्र जगमोहन यादव ने 77% मनीष पुत्र ईश्वर सेन ने 72 % तनुज पुत्र अजीत सिंह ने 58% प्रिया ने 50% से अधिक अंक प्राप्त कर परिणाम को चार चांद लगाने का काम किया है । वंशिका ने राजनीतिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उक्त चारों ही छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना एक दूसरे को सहयोग और एक दूसरे से आगे बढ़ने की ललक के कारण यह है उच्च सफलता प्राप्त हुई है। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार नारोलिया के नेतृत्व में संपूर्ण स्टाफ की कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपना ,विद्यालय एवं परिवार के साथ गांव एवं समाज का नाम रोशन किया है परिणाम घोषित होते ही प्रधानाचार्य ने इन होनहार विद्यार्थियों को घर-घर जाकर परिजनों के साथ मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया एवं बधाई एवं आशीर्वाद दिया।आज विद्यालय में सभी होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में अभिभावकों के साथ मिलकर माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। 2 अप्रैल को इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डीजे के साथ संपूर्ण गांव में रैली के रूप घुमाकर मंदिर में स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा । प्रधानाचार्य का कुशल नेतृत्व अजय कुमार यादव द्वारा प्रतिस्पर्धा जागृत करना सुशीला जी द्वारा मेहनत एवं तैयारी का तरीका सुभाष जी द्वारा लगातार कड़ी मेहनत एवं कमलेश जी और धर्मेंद्र जी द्वारा रखी गईं नींव कंवरपाल सिंह शारीरिक शिक्षक का अनुशासन ,करण सिंह बाबूजी द्वारा भावनात्मक उद्बोधन व अन्य सभी गुरुजनों एवं परिजनों द्वारा सपोर्ट एवं सहयोग के आधार पर ही यह है सफलता प्राप्त हुई आज अभिनंदन के अवसर पर संपूर्ण स्टाफ जितेंद्र कुमार प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव उप प्रधानाचार्य सुशीला यादव व्याख्याता सुभाष चंद यादव व अ, धर्मेंद्र कुमार शर्मा व अ, कमलेश यादव
व अ, करण सिंह यादव व स, संदीप कुमार एवं अभिभावकों में मुकेश कुमार शर्मा सुबेदार बलवंत सिंह यादव श्रीमती भगवानी देवी अशोक कुमार प्रजापत राजवीर सिंह , बसती राम पंच आदि मौजूद रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube