ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 8 views
देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर): अलवर जिले सहित पूरे देश में दिनांक 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजगढ़, माचाड़ी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राजगढ़ स्थित शेखा की बगिची हनुमान मंदिर, माचाड़ी मार्ग स्थित छाहरिन धाम हनुमान मंदिर, राजगढ़ गोल सर्किल हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण एवं सुंदरकांड पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हजूरी गेट स्थित प्राचीन बुर्ज वाले हनुमान जी महाराज मंदिर में प्रातःकाल ध्वजारोहण किया गया तथा बाबा को चोला अर्पित किया गया। मंदिर में आकर्षक श्रृंगार कर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर नर्सिंग हनुमान महिला मंडली द्वारा भव्य सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण किया गया तथा विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।
सायंकाल महाआरती के पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
वहीं भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान में अभय समाज भर्तहरी कला संगम रंगमंच के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने बताया कि प्राचीन भूरा सिद्ध हनुमान मंदिर में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पंगत में बैठाकर प्रसादी वितरण, सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिरों पर मेले आयोजित हुए श्रद्धालुओं महिला व बच्चों ने मेले का आनन्द लिया तथा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर अपनी व अपने परिवार की कुशलता की कामना की।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube