ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मिनाक्षी जोशी को शिक्षा क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट उपाधि

By Shubh Bhaskar · 02 Apr 2026 · 17 views
मिनाक्षी जोशी को शिक्षा क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट उपाधि

दैनिक शुभ भास्करश्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर। शिक्षा प्रशासन एवं शिक्षा विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद् मिनाक्षी जोशी को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड काउंसिल एवं भारत गौरव रत्न श्री सम्मान अवार्ड कौंसिल भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई।
अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन धर्मवीर सिंह, विशिष्ठ अतिथि सहायक डायरेक्टर आई आर एस प्रशांत कुमार की उपस्थिति में उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके प्रभावी प्रशासन, नवाचार एवं समाज के शैक्षणिक विकास में योगदान के लिए दिया गया।डॉ. मिनाक्षी जोशी ने इस उपलब्धि का श्रेय परिवार एवं समाज को देते हुए आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube