पेयजल समस्या के समाधान हेतु ०4 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, 33 थ्री-फेस ट्यूबवेल लगेंगे।
By Shubh Bhaskar ·
01 Apr 2026 ·
16 views
पेयजल समस्या के समाधान हेतु ०4 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, 33 थ्री-फेस ट्यूबवेल लगेंगे।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर शहर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक निधि कोष से ०4 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 33 थ्री-फेस ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे।
राज्यमंत्री शर्मा ने बताया कि गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इन ट्यूबवेलों के माध्यम से शहर के कई वार्डों और कॉलोनियों में आमजन को बेहतर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
योजना के तहत राजकीय जी.डी. कॉलेज परिसर, बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय परिसर, नेहरू नगर, कर्मचारी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, जय अंबे कॉलोनी, मालवीय नगर, मीणा पाड़ी, तिजारा रोड, जवाहर नगर, एनईबी विस्तार, स्कीम नंबर ०1 एवं ०2, आदर्श कॉलोनी, गणपति विहार, अंबेडकर नगर सहित कुल 33 स्थानों पर ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
इन कार्यों के लिए जिला परिषद द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जल्द ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी, जिससे आगामी गर्मी के मौसम में शहरवासियों को राहत मिल सकेगी।