शाहपुरा के लिए बड़ी खुशखबरी: बूंदी डिपो की नई रोडवेज बस सेवा शुरू
By Shubh Bhaskar ·
01 Apr 2026 ·
116 views
शाहपुरा के लिए बड़ी खुशखबरी: बूंदी डिपो की नई रोडवेज बस सेवा शुरू
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब बूंदी डिपो द्वारा सांवरिया सेठ के लिए नई राजस्थान रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों को सीधा सुविधाजनक सफर मिलेगा।
यह बस सेवा रोजाना नियमित समय पर संचालित होगी और कई प्रमुख कस्बों से होकर गुजरेगी।
प्रस्थान (बूंदी से सांवरिया सेठ)
बूंदी: प्रातः 4:30 बजे
हिंडोली: 5:00 बजे
देवली: 5:45 बजे
जहाजपुर: 6:15 बजे
पंडेर: 6:30 बजे
शाहपुरा: 7:15 बजे
बनेड़ा: 7:45 बजे
भीलवाड़ा: 8:30 बजे
हमीरगढ़: 9:00 बजे
गंगरार: 9:15 बजे
चित्तौड़गढ़: 9:55 बजे
सांवरिया सेठ: 10:40 बजे
वापसी (सांवरिया सेठ से बूंदी)
सांवरिया सेठ: 1:45 बजे
चित्तौड़गढ़: 2:15 बजे
गंगरार: 2:45 बजे
हमीरगढ़: 3:00 बजे
भीलवाड़ा: 3:45 बजे
बनेड़ा: 4:15 बजे
शाहपुरा: 4:45 बजे
पंडित: 5:30 बजे
जहाजपुर: 5:45 बजे
देवली: 6:15 बजे
हिंडोली: 6:45 बजे
बूंदी: 7:15 बजे
इस नई सेवा से शाहपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं और यात्रियों को अब सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए सीधी और सस्ती सुविधा मिल सकेगी।
स्थानीय लोगों में इस सेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।
बूंदी डिपो की यह नई पहल न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। शाहपुरा के लिए यह वास्तव में एक बड़ी खुशखबरी है।