ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर शाहपुरा नगर पालिका की बेरुखी आवश्यक व्यवस्थाओं से किया इनकार

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 61 views
संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर शाहपुरा नगर पालिका की बेरुखी आवश्यक व्यवस्थाओं से किया इनकार

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा पूरे देश में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता एवं दलित पिछड़ा के मसीहा भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती आगामी 14 अप्रैल 2026 को पूरे देश में समारोह पूरक मानने को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है इसी क्रम में शाहपुरा अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर ने आज शाहपुरा नगर पालिका आयुक्त को लिखित में संस्थान की ओर से अनुरोध किया कि प्रतिवर्ष की तरह आवश्यक व्यवस्थाएं की जावे जिस पर नगर पालिका आयुक्त ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया जबकि शहर के सार्वजनिक कार्यक्रम शहीदों महापुरुषों की जायंटियों स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष नगर पालिका ही व्यवस्था करती आई है शाहपुरा नगर पालिका विगत 25 वर्षों से अंबेडकर जयंती समारोह में टेंट माइक एवं रोशनी की व्यवस्था करती आई है लेकिन इस वर्ष मना करना देश के संविधान निर्माता के साथ ही सरकारी एजेंसी द्वारा स्पष्ट रूप से भेदभाव नजर आ रहा है उक्त घटनाक्रम को लेकर अंबेडकर विचार मंच के सभी सदस्यों में गहरा आक्रोश है अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों के साथ ही शाहपुर नगर के अन्य समाज के लोग जो की देश के महापुरुषों में आस्था रखते हैं उन्होंने भी रोष व्यक्त किया है पूरे देश में अंबेडकर जयंती की व्यवस्थाएं सरकारी एजेंसियां कर रही है तो शाहपुरा में क्यों नहीं उक्त मामले को लेकर कल 4:00 बजे अंबेडकर स्मारक पर आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें नगर पालिका की महापुरुषों के साथ भेदभाव की नीति के विरुद्ध राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर, महादेव रेगर, घनश्याम बेरवा, रमन बेरवा, देवराज बेरवा, हंसराज उचैनिया, राजू लाल रेगरल, लादु राम जाडोटिया, फौजी भेरूलाल खटीक, पार्षद देवीलाल रेगर, रामस्वरूप चावला, शिवराम खटीक ने सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है और साथ ही कल शाहपुरा में आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने को लेकर भी अंतिम रूप दिया जाएगा और भेदभावपूर्ण नीति के विरुद्ध नगर पालिका के अधिकारियों के विरुद्ध राज्य सरकार को ज्ञापन भी दिया जाएगा की शाहपुरा में संविधान निर्माता के साथ भेदभाव बढ़ता जा रहा है महापुरुषों महापुरुष में फर्क किया जा रहा है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube