दो मुस्लिम युवाओं ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
By Shubh Bhaskar ·
01 Apr 2026 ·
58 views
दो मुस्लिम युवाओं ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
हुरडा-भीलवाड़ा के हुरड़ा निवासी महिला फरीदा बेगम की तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने ब्लड की कमी बताई। महिला को तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। ग्रुप के माध्यम से इसकी जानकारी गुलअली नगरी निवासी मोहम्मद खलील सोरगर और लुकमान भाई को लगी, तो दोनों युवा तुरन्त महात्मा गांधी अस्पताल पहुँच कर रक्तदान किया और महिला की जान बचाई।
मोहम्मद खलील और लुकमान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान करना एक महान काम है और इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी दिखाया कि धर्म और मानवता एक दूसरे से अलग नहीं हैं।