मोदी सरकार के खिलाफ एटक का प्रदर्शन, काला दिवस मनाया।
By Shubh Bhaskar ·
01 Apr 2026 ·
44 views
मोदी सरकार के खिलाफ एटक का प्रदर्शन, काला दिवस मनाया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) अलवर द्वारा केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का विरोध करते हुए इन्हें वापस लेने की मांग उठाई।
इस दौरान केंद्रीय बस स्टैंड पर कामरेड राजकुमार बक्शी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि ये श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों का हनन करते हैं, इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में कामरेड हरिओम चुघ,कालीचरण जोशी,जफर इकबाल,मनमोहन सैनी, बृजमोहन मिश्रा,बाबूलाल गौड़, रमेश कालड़ा,अनंत कुमार, बनवारी लाल,मुकेश सैनी,महेश सैनी,बिशनलाल,शेर सिंह, राकेश तिवाड़ी,पदम,राजेश, अमर सिंह,गिर्राज मीणा,राम अवतार,पदम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।