ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 12 साल से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहा शातिर 'स्थायी वारंटी' गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 17 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 12 साल से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहा शातिर 'स्थायी वारंटी' गिरफ्तार।


इंदौर में छिपकर बैठा था आरोपी, बपावर कलां पुलिस ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर दबोचा।


कोटा/सांगोद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (IPS) के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस टीम ने करीब 12 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को धर दबोचा। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान छोड़कर मध्यप्रदेश के इंदौर में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र रामकिशन शर्मा (निवासी शिवाजी नगर, बारां) साल 2014 से ही एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के एक मामले में न्यायालय एसीजेएम सांगोद द्वारा वांछित था। कोर्ट ने इसके खिलाफ केस नंबर 1974/2014 के तहत स्थायी वारंट जारी किया था। आरोपी पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।


ऐसे बुना गया गिरफ्तारी का जाल एसपी सुजीत शंकर ने जिले में भगोड़ों की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और डीएसपी सांगोद नरेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन इंदौर (मप्र) में ट्रेस की और तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube