बे मौसम की बारिश व तेज हवाओं से गेहूं की फसल चौपट, किसान चिंतित।
By Shubh Bhaskar ·
31 Mar 2026 ·
13 views
बे मौसम की बारिश व तेज हवाओं से गेहूं की फसल चौपट, किसान चिंतित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले में चैत्र मास में हुई बे मौसम बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के मालाखेड़ा,राजगढ़, रैणी सहित आस-पास के इलाकों में पिछले पखवाड़े से लगातार बदलते मौसम के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा और बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल आड़ी गिर गई है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।
मंगलवार को भी हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने पहले से गिरी हुई फसल को और अधिक नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों के परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है और मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
किसान रतनलाल सैनी,विक्रम सिंह,भोलू सैनी,कमल सिंह, मदन बैरवा,रतीराम गुर्जर, छोटेलाल गुर्जर और ईश्वर सिंह ने बताया कि इस बार मौसम की मार ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही लाल प्याज की फसल में हुए नुकसान और कर्ज से उबर नहीं पाए थे, ऐसे में अब फिर से प्राकृतिक आपदा ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
किसानों ने प्रशासन से फसल खराबे का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। किसानो ने यह भी बताया कि खेतों में कटी हुई पड़ी फ़सल भी वर्षात से भीजकर खराब हो गई।