ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा का 12वीं बोर्ड परीक्षा में रहा दबदबा कला वर्ग में प्रेरणा माली ने 98.2% के साथ गाड़े सफलता के झंडे

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 46 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा का 12वीं बोर्ड परीक्षा में रहा दबदबा
कला वर्ग में प्रेरणा माली ने 98.2% के साथ गाड़े सफलता के झंडे

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संकायवार परीक्षा परिणाम का विवरण
विद्यालय परीक्षा प्रभारी पंकज कुमार जैन ने बताया कि कला वर्ग में प्रविष्ट हुए 111 विद्यार्थियों में से 105 प्रथम श्रेणी और 5 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग में 50 विद्यार्थियों में से 48 प्रथम श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी में रहे। कृषि वर्ग में 78 विद्यार्थियों में से 67 प्रथम श्रेणी और 11 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग के सभी 5 विद्यार्थियों में से 3 प्रथम व 2 द्वितीय श्रेणी सफल रहे।
विभिन्न संकायों के होनहार सितारे
कला वर्ग:
प्रेरणा माली (98.2%) - प्रथम स्थान
शीतल कुमारी जाट (95.8%) - द्वितीय स्थान
संध्या माहेश्वरी (95.6%) - तृतीय स्थान
विज्ञान वर्ग:
तनिष्का राणावत (93.6%) - प्रथम स्थान
मोहम्मद शोएब एवं कन्हैयालाल धाकड़ (92.8%) - द्वितीय स्थान
लक्की आचार्य, पायल कुमारी धाकड़ एवं वंशिका छीपा (92.6%) - तृतीय स्थान
कृषि वर्ग:
रिंकू धाकड़ (91.8%) - प्रथम स्थान
प्रीति राठौड़ (83.2%) - द्वितीय स्थान
कालूराम माली (82.4%) - तृतीय स्थान
वाणिज्य वर्ग:
अंकित कुमार जाट (79.00%) - प्रथम स्थान
अरविंद कुमार वैष्णव (73.6%) - द्वितीय स्थान
यशपाल सिंह राठौड़ (67.4%) - तृतीय स्थान
विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक अंसारी एवं समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की कि विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के इच्छुक विद्यार्थी संपर्क कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube