बलरामपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा
By Shubh Bhaskar ·
30 Mar 2026 ·
34 views
बलरामपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा
होम डिलीवरी बहाल करने की मांग, एडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोगों ने अब आवाज उठानी शुरू कर दी है। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर में गैस की होम डिलीवरी बहाल कराने की मांग को लेकर युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर प्राप्त करना बेहद कठिन हो गया है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए दो-दो दिन तक दौड़ना पड़ रहा है और सुबह से लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इससे कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, व्यापारियों को दुकान खोलने और मजदूरों, किसानों व मिस्त्रियों को अपने काम से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक आय पर भी असर पड़ रहा है।
होम डिलीवरी बंद होने से बढ़ी परेशानी
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जब गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, तो होम डिलीवरी सेवा क्यों बंद है। इससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल्द बहाली की मांग
युगल किशोर शुक्ल ने प्रशासन से मांग की कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस दौरान आशीष शुक्ला, सत्येन्द्र गुप्ता, नृपेन्द्र उपाध्याय, अनुपम तिवारी, शिवम उपाध्याय, प्रवीन तिवारी, रवि पाण्डेय, कृष्ण गोपाल दुबे, राजू पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, आक्रोश पाण्डेय, नजरूल इस्लाम, राजेश वर्मा, राकेश कुमार सोनकर, शिखर सिंह, दिलीप वर्मा, संदीप पाठक, मालिक राम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
जनता को राहत की उम्मीद
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब लोगों को प्रशासन से जल्द कार्रवाई और होम डिलीवरी बहाल होने की उम्मीद है, जिससे उनकी रोजमर्रा की परेशानियां कम हो सकें।