ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्य नर्सिंग अधीक्षक एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्य व अधीक्षक ने किया सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 128 views
मुख्य नर्सिंग अधीक्षक एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्य व अधीक्षक ने किया सम्मानित
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर के जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में उत्कृष्ट सेवा एवं चिकित्सालय में योगदान के लिए मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीदेवी एम एवं सुसन थॉमस का सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने की एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने किया।
प्राचार्य डॉ राहुल जैन व अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने साफ़ा, उपरणा,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ राहुल जैन, पूर्व प्राचार्य डॉ विपिन माथुर,व डॉ आर एल सुमन ने अपने उद्बोधन में दोनों अधिकारियों के सेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की। और कहा कि इन के चिकित्सालय के अभूतपूर्व योगदान को कभी नहीं भुलाया जायेगा। कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक शारदा गरासिया,अमीन खान पठान,ओम जोशी,जितेंद्र भटनागर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा, पूर्व जिलाध्यक्ष, सत्यवीर तंवर,भूपेंद्र सिंह शक्तावत,हेमंत आमेटा तृतीय सहित कई‌ अतिथियों ने उदबोधन में दोनों अधिकारियों की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण चौहान, लक्ष्मीलाल वीरवाल, बिना चौधरी,हरीश चौबीसा,प्रेम प्रकाश, शकील ,सूरजमल,महेंद्र सारंगदेव,दिनेश गुप्ता,ओम पालीवाल,भीम सिंह, ललित भोजक,महेंद्र, अरुणा,गायत्री ,बिना,
रेखा चौहान,देवीलाल, एलिजाबेथ, सूर्य प्रकाश,ओम खंडेलवाल,राजूराम,राजेश,राजूराम,अनीता,सुनीता मधुशर्मा, सुमित्रा गौरव,विष्णुदरजी गोविंद, करण सहित कई सिनियर नर्सिंग ऑफिसर्स
पवन कुमार दानाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube