ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

6 से 12 अप्रैल तक होगी 5 वीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 18 views
6 से 12 अप्रैल तक होगी 5 वीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


चित्तौड़गढ़ शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। चित्तौड़गढ़ में 5 वीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से कुल 12 टीमें भाग लेंगी। इसमें कई नामी-गिरामी खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन मातेश्वरी सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति के संरक्षक सहदेव सिंह नारेला ने बताया कि मातेश्वरी सेवा समिति खेल गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सेवाओं में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा गौ सेवा, लावारिस शवों के अंतिम संस्कार सहित कई अन्य पुनीत कार्यों में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के भेरूलाल शर्मा, मुकेश सेन, पिंटू शर्मा, अमन गौड़, पप्पू गुर्जर और मनीष जैन भी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube