ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वार्ड नं.10 कोली कॉलोनी के वासियो ने कांग्रेस के नए नगर अध्यक्ष व विधायक प्रत्याशी का स्वागत किया।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 78 views
वार्ड नं.10 कोली कॉलोनी के वासियो ने कांग्रेस के नए नगर अध्यक्ष व विधायक प्रत्याशी का स्वागत किया।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा के नए नगर अध्यक्ष रमेश सेन व विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर का वार्ड नं.10 कोली कॉलोनी व गाडरी खेड़ा के वासियो ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।स्वागत में सबसे पहले स्वीटी टेपण ने नगर अध्यक्ष व विधायक प्रत्याशी को तिलक किया फिर लादुराम जडोतिया ने व वार्ड वासियो ने अध्यक्ष रमेश सेन व विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर को माला पहनाकर व मुह मीठा करा कर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर व नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने बताया कि जब हमारी सरकार आएगी तब हर वार्ड व हर गाँवो में पक्की सड़के होगी, हर मोहल्ले में नई नालियां व कचरे के लिए वार्डो में कचरा पात्र रखा जाएगा और शहर व गाँवो में बिजली व पानी की समस्या भी खत्म कर दी जायेगी।
इस स्वागत के कार्यक्रम में लादुराम जड़ोटिया,मुन्ना टेपण,रामप्रसाद खींची,पूर्व पार्षद शंकर खटीक, जगदीश टेपण,शंकर खोईवाल, रामस्वरूप चावला, धनराज चावला, सुरेश चावला, शम्भू सोलंकी,रतन चावला, देबीलाल कहार,बालू गुर्जर, गुलाब चंद धोबी,राजू सेन,लक्ष्मण माली,रतन कंडारा, शंकर कोली,हीरा कहार,सुनील मिश्रा,जयंत जीनगर,अमन पुण्डरीक व पार्षद प्रत्याशी कन्या देवी टेपण आदि सदस्य उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube