मूला माता मंदिर के भंडार खोले गए: 1.75 लाख रुपए की भेंट राशि मिली
By Shubh Bhaskar ·
29 Mar 2026 ·
131 views
मूला माता मंदिर के भंडार खोले गए: 1.75 लाख रुपए की भेंट राशि मिली
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
जिले के कपासन उपखंड क्षेत्र में स्थित मूला माता मंदिर के चैत्र नवरात्रि मेले के समापन के बाद रविवार को मंदिर के भंडार खोले गए। इन भंडारों से कुल 1 लाख 75 हजार 910 रुपए की भेंट राशि प्राप्त हुई। मूला माता मेला समिति के सदस्य राकेश आचार्य ने बताया कि मेले के समापन के बाद रविवार को विकास समिति के सत्यनारायण आचार्य सहित अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर के भंडार खोले गए। इस दौरान निकली भेंट राशि की गिनती की गई। भेंट राशि गिनने में कोमल बारेगामा, राकेश आचार्य, लोकेश खटीक, श्यामलाल आचार्य, पुखराज सुथार, बादशाह सिंह, दिलीप आचार्य, दिनेश शर्मा, मुकेश टेलर और गोपाल लाल सुथार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।