ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईशवाना दशुक के वास में लाबानियां परिवार द्वारा भव्य सवामणी व जागरण का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 80 views
ईशवाना दशुक के वास में लाबानियां परिवार द्वारा भव्य सवामणी व जागरण का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- माचाड़ी कस्बे के नजदीक ईशवाना गांव के दशुकबांस में लाबानियां परिवार द्वारा देश व परिवार की सुख-समृद्धि तथा गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की कामना को लेकर देवताओं की सवामणी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा- अर्चना के साथ हुई। सवामणी के दौरान गांव के लोगों एवं रिश्तेदारों को पंगत में बैठाकर खीर व मालपुए का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में आस्था प्रकट की। रात्रि में देवताओं का जागरण भी आयोजित किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा (माचाड़ी),सेवानिवृत्त व्याख्याता बिशंबर दयाल शर्मा (थौसड़ी), राजेंद्र शर्मा (जयपुर),दिनेश शर्मा(अलवर),श्याम लाल शर्मा, डॉ. अनंत शर्मा(जयपुर), मोतीलाल शर्मा(कानूनगो), राधेश्याम शर्मा,महेश शर्मा, शिवलाल शर्मा,कालूराम शर्मा, केदार शर्मा,गिरधारी लाल उर्फ बबली शर्मा,मुरारी लाल उर्फ कालू शर्मा,एडवोकेट राकेश शर्मा,देवेंद्र प्रताप उर्फ टिंकू शर्मा,रितिक शर्मा,जय लबानिया,वीर लबानिया, ठेकेदार सोनू कौशिक जयपुर, कमला देवी,प्रेम देवी (मन्नो), लक्ष्मी देवी,शकुंतला देवी,रीना, टीना,गोलू,मोना,आरती सहित अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube