ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर 'रील' का जुनूनः रतन सिंह महल की छत पर जलाया पेट्रोल

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 71 views
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर 'रील' का जुनूनः रतन सिंह महल की छत पर जलाया पेट्रोल

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल चित्तौड़गढ़ दुर्ग, जो अपनी स्थापत्य कला और गौरवशाली इतिहास के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, आज सुरक्षा और संरक्षण के गंभीर संकट से जूझ रहा है। रील बनाने के जुनून में कुछ युवाओं ने ऐतिहासिक रतन सिंह महल की छत पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दुर्ग की सुरक्षा व्यवस्था और पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। रतन सिंह महल की छत पर आग की लपटें और उठता हुआ धुआं देख वहां मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे कृत्य का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ युवक ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा को तार-तार करते हुए रील बनाने के लिए उसे आग के हवाले कर रहे हैं। पर्यटकों ने इस कृत्य पर अपनी कड़ी नाराजगी भी जाहिर की है। हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुरातत्व विभाग और स्थानीय पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस संवेदनशील मामले पर जब दुर्ग इंचार्ज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव करना भी जरूरी नहीं समझा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि धरोहर की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग इतने उदासीन रहेंगे, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं
को रोकना असंभव होगा। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर ऐतिहासिक धरोहरों से खिलवाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी दुर्ग पर बिना अनुमति के होटलों और व्यावसायिक निर्माणों की खबरें आती रही हैं। जानकारों के अनुसार निर्माण सामग्री ले जाने पर रोक के बावजूद
लोग लग्जरी कारों के जरिए गुप्त रूप से सामग्री ढो रहे हैं और व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। पुरातत्व विभाग की मिलीभगतया उदासीनता के चलते इन निर्माण कर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे नियमों को ताक पर रखकर धरोहर का स्वरूप बिगाड़ रहे हैं। इतिहास प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube