गौसेवकों का सम्मान व शोभायात्रा ओर गोपूजन के साथ मनाया गया गौ सम्मान दिवस।
By Shubh Bhaskar ·
28 Mar 2026 ·
56 views
गौसेवकों का सम्मान व शोभायात्रा ओर गोपूजन के साथ मनाया गया गौ सम्मान दिवस।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- दौसा-दौसा जिले के बनियाना गांव में गौसेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 27 अप्रैल 2026 को लेकर “गौ सम्मान दिवस” बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौसेवक सम्मान समारोह, भव्य शोभायात्रा एवं गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष शर्मा,श्रीमती सुजाता शर्मा एवं सर्प मित्र नीरज प्रजापत, एवं विशिष्ट अतिथि सुशील शर्मा,जीव जंतु प्रेमी व गौ सेवक एवं सर्पमित्र मुकेश सैनी बांदीकुई,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, बजरंग दल के विष्णु कुमार,ज़ी टीवी राजस्थान के संपादक सुमित बैरवा,सर्व जीव प्रेमी जितेंद्र मीणा ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बनियाना गांव के जोगेश्वर महादेव मंदिर से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकल गई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व गौ भक्तों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय नारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। समारोह के दौरान सभी गौसेवकों को माला व दुपट्टा पहनाकर तथा गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौसेवा से जुड़े लोगों के योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में कानोता के जितेंद्र मीणा की टीम द्वारा बंटी मीणा की याद में गौसेवा एवं घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए पांच एम्बुलेंस देने की घोषणा की, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहना की। वहीं गौ सेवक व जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी ने गौ माता व अन्य जीव-जंतुओं की सेवा हेतु निशुल्क दवाइयों का व पक्षियों के लिए पानी के परिंडों का वितरण किया।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों व वक्ताओं ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को इस दिशा में आगे आने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर गौ संस्थान दौसा से विजय प्रजापत नरसी सैनी अजय बलावत राजेंद्र सैनी राहुल महावर विमलेश महावर कमल महावर विष्णु महावर छोटू सैनी धर्मेंद्र सांवरिया राजगढ़ से सुरेंद्र उर्फ गोलम ढीगारिया टीम से लकी तिवारी धर्मेंद्र पंडित सचिन दीपेंद्र वर्मा राही गौसेवा संस्थान से शंभू गुर्जर हिंगोटिया से विमल गोलू शर्मा धनुष डिफॉल्टर नई का नाथ टीम से लालाराम मीणा चंद्र मोहन सहित काफी संख्या में गौ सेवक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।