ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

21वीं सदी भारत की ही है - डॉ. दीपक वोहरा सगोष्ठी का आयोजन हुआ

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 99 views
21वीं सदी भारत की ही है - डॉ. दीपक वोहरा सगोष्ठी का आयोजन हुआ

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
विज्ञान समिति द्वारा ‘‘भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध’’ विषय पर मारी क्यूरी सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता पूर्व राजदूत डॉ. दीपक वोहरा - प्रसिद्ध राजनेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री के सलाहकार थे। समारोह की अध्यक्षता महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रतापसिंह धाकड़ ने की। मंच पर कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी, अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.पी. तलेसरा भी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की डॉ. वोहरा ने अपनी ओजस्वी वक्तव्य में भारत की विश्व स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में वैश्विक योगदान, अंतरराष्ट्रीय सर्वभौमिक भूमिका तथा वर्तमान नेतृत्व के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य में विश्व की अनेक उपलब्धियों में भारत का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा तथा 21वीं सदी भारत की ही होगी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. धाकड़ ने विज्ञान समिति एवं विश्वविद्यालय के बीच एमओयू कर भविष्य में स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं से परिचित कराने का सुझाव दिया। प्रारंभ में डॉ. के.एल. कोठारी ने संस्था की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इंजी. आर.के. चतुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि का परिचय एवं स्वागत प्रो. महीप भटनागर ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube