बलरामपुर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 271 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में”
By Shubh Bhaskar ·
28 Mar 2026 ·
17 views
बलरामपुर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन,
271 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में”
“बलरामपुर में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन,
271 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में”
“हिंदू रीति-रिवाज और निकाह दोनों परंपराओं में संपन्न हुए विवाह, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब”
“गरीब परिवारों के लिए सहारा बनी सामूहिक विवाह योजना,
विधायक पल्टूराम ने दिया आशीर्वाद”
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर
जनपद में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत माया होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 271 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान 218 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से तथा 53 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।
इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की, जहां एक ही मंच पर विभिन्न परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न हुए।
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
विधायक पल्टूराम ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह बिना आर्थिक बोझ के सम्मानपूर्वक कराना है।
उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
योजना बनी सहारा
इस योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है, बल्कि समाज में समानता और सहयोग की भावना भी मजबूत हो रही है।
भव्य आयोजन और बड़ी संख्या में हुए विवाह ने एक बार फिर यह साबित किया कि सरकारी योजनाएं सही तरीके से लागू हों तो आम जनता को बड़ा लाभ मिल सकता है।