ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

By Shubh Bhaskar · 27 Mar 2026 · 151 views
बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर सयुक्त कार्यवाही करते हुए एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल जब्त कर 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कपासन एवं ए एन्ट्रीएफ की टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर सयुक्त कार्यवाही करते हुए एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल जब्त कर 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के
अनुसार महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के द्वारा चलाये जो रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीवाईएसपी हरजी यादव के निर्देशन मे मनीष शर्मा प्रशिक्षु आर पी एस इन्चार्ज थाना कपासन मय टीम एवं ए एन टी एफ टीम के द्वारा कार्यवाही की गई। बताया गया कि बीती रात थाना सर्कल के गाँव छापरी के पास कार्यवाही करते हुये एक बेलोनो कार रजि.न. आर.जे.06 सी.जी. 1481 की तलाशी में दो प्लास्टिक के कट्टो में भरा 35.920 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडा चूरा व एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल हिरो स्पलेण्डर प्लस की तलाशी मे 15.83 ग्राम एम.डी.एम.ए मौली पाउडर मिला। मौके पर एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रावधानानुसार कार्यवाही करते हुए जब्ती की गई। प्रकरण संख्या 110/2026 धारा 8/15, 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान सुनील शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कपासन के जिम्मे किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube