गौ पुत्र ने समस्त भारतवासियों और कार्यकर्ताओं को दी हार्दिक बधाई।
By Shubh Bhaskar ·
27 Mar 2026 ·
43 views
गौ पुत्र ने समस्त भारतवासियों और कार्यकर्ताओं को दी हार्दिक बधाई।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर एवं रामनवमी उत्सव के उपलक्ष्य में समस्त देशवासियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संगठन पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।
संगठन संतों के आशीर्वाद एवं गौ माता की कृपा से संचालित हो रहा है और जगतगुरु करपात्री महाराज के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक स्वामी गौ पुत्र रामचंद्र जी महाराज (बेरीया वन, वृन्दावन धाम), राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस जी महाराज (नवल बाग धाम, मथुरा), राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज (धूरिया धाम, रुद्रपुर) तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज (राजस्थान) सहित अनेक संतों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
संगठन में किन्नर समाज, आदिवासी समाज सहित देश के सभी वर्गों के महिला-पुरुष एवं युवा सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जो निस्वार्थ भाव से गौ सेवा एवं संरक्षण में लगे हैं।
संगठन का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना, गौ हत्या एवं गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।
संगठन से जुड़ने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आधार कार्ड, एक फोटो, मोबाइल नंबर एवं 351 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क संगठन की सामग्री जैसे आई कार्ड, अथॉरिटी लेटर, बिल्ला एवं गौ सम्मान पत्र आदि को कोरियर के माध्यम से घर तक पहुंचाने हेतु लिया जाता है। संगठन द्वारा जारी दस्तावेजों पर दिए गए क्यूआर/वेबसाइट कोड को स्कैन कर सदस्यता की पुष्टि भी की जा सकती है।