डांगी पटेल समाज ने सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ओबीसी की जनगणना एवं सर्वे घर घर कराने की मांग
By Shubh Bhaskar ·
27 Mar 2026 ·
71 views
डांगी पटेल समाज ने सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ओबीसी की जनगणना एवं सर्वे घर घर कराने की मांग
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
सलाडा कुलदेवी मंदिर का डांगी पटेल द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर प्रांगण में विशाल जनसमूह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ओबीसी का जनगणना घर घर प्रगणक द्वारा कराने की मांग की। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष पी एस पटेल और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दालीचंद पटेल ,गोविंद धावड़िया , विरजीलाल पटेल पूर्व न्याय तहसीलदार, नाथूलाल पटेल पूर्व सरपंच छपेटिया, अध्यक्ष डांगी जागृति मंच प्रकाश डांगी धोली मंगरी,और 52 चौंकलों के अध्यक्ष के हस्ताक्षर कराकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ट्रिपल टेस्ट के निर्देशानुसार ओबीसी सर्वेक्षण में अनियमितताओं के संबंध में शिकायत तथा घर-घर सर्वेक्षण करवाने हेतु सलूबर विधायक शांता देवी एवं ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली को ज्ञापन दिया। पंचायत और नगर निगम के चुनाव में ओबीसी की भागीदारी के लिए पुनः सुव्यवस्थित सर्वे नहीं होने पर 52 चौंकलों के पंच-पटेल आंदोलन करेंगे। विधायक शांता देवी व ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने मुख्यमंत्री से बात कर सर्वे कराने का प्रयास किया जाएगा।