ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृषि उपज मंडी में किसान-पल्लेदार सरकारी सुविधाओं से वंचित। वर्षों से पानी की टंकियों की सफाई नहीं, गर्मी में पीना पड़ रहा दूषित पानी।

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 33 views
कृषि उपज मंडी में किसान-पल्लेदार सरकारी सुविधाओं से वंचित।

वर्षों से पानी की टंकियों की सफाई नहीं, गर्मी में पीना पड़ रहा दूषित पानी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर कृषि उपज मंडी परिसर की बदहाल स्थिति अब चिंता का विषय बन गई है। यहां आने वाले किसान और पल्लेदार बुनियादी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
मंडी में कार्यरत पल्लेदार मिथुन राय सहित कई नंबरदारों ने बताया कि वे बिहार से करीब 1400 किलोमीटर दूर आकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए यहां काम कर रहे हैं, लेकिन मंडी परिसर में उनके लिए किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि पीने के पानी के लिए केवल प्याऊ का सहारा है, लेकिन इन प्याऊ की टंकियों की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद मंडी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
दूर-दराज से आने वाले किसानों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में उन्हें प्याऊ पर गर्म और अस्वच्छ पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि जानकारी के अनुसार, मंडी प्रशासन को हर महीने सफाई के लिए बजट भी मिलता है।
किसानों और पल्लेदारों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण मंडी परिसर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनका कहना है कि यह स्थिति पहले भी खराब थी और आज भी मंडी परिसर “वेंटिलेटर” पर ही नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और पानी की टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि यह हाल जिला कलेक्टर व नेताओं के घरों होता तब उन्हें पता चलता कि गंदगी में कैसे रहते हैं और दुषित पानी कैसे पिया जाता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube