ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा जिला अध्यक्ष ने करणी माता दरबार में लगाई ढोक, देश की खुशहाली की करी कामना।

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 21 views
भाजपा जिला अध्यक्ष ने करणी माता दरबार में लगाई ढोक, देश की खुशहाली की करी कामना।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर बाला किला स्थित करणी माता मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव के सातवें दिन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने मां करणी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चुनरी चढ़ाकर देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण लक्ष्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अशोक गुप्ता के साथ भारतीय मजदूर संघ के मुन्ना शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हुकुम फागना एवं भाविक जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में करणी माता समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, मेला कमेटी संयोजक राजेश जोशी, गोरधन लाल खेमानी, नरेश चौधरी, विष्णु शर्मा (पीए), सुरेश अवस्थी सहित समिति के कई सेवादार मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मां के दरबार में श्रद्धा भाव से पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube