ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

धर्मपूरा-धमरेड में मानवता की मिसाल, बेसहारा परिवार के लिए जुटाए 1.30 लाख से अधिक रुपये।

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 17 views
धर्मपूरा-धमरेड में मानवता की मिसाल, बेसहारा परिवार के लिए जुटाए 1.30 लाख से अधिक रुपये।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के धमरेड-धर्मपूरा गांव में समाज की एकजुटता और सहयोग की अनूठी मिसाल सामने आई है। लंबी बीमारी के चलते छीतर सिंह के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके परिवार को सर्व समाज के सहयोग से आर्थिक संबल प्रदान किया गया।
सर्व समाज हेल्प टीम समिति के सदस्य जैयन भाबला दुब्बी और रघुवीर बैरवा ने बताया कि छीतर सिंह के निधन के बाद परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया था। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने “मिशन छीतर सिंह धर्मपूरा” की शुरुआत कर मदद का बीड़ा उठाया।
इस मिशन के तहत करीब 125 सहयोगकर्ताओं के योगदान से कुल 1 लाख 30 हजार 121 रुपये की राशि एकत्रित की गई। एकत्रित राशि को सर्व समाज हेल्प टीम के सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में परिवार को सौंपा गया।
इस दौरान छीतर सिंह की स्मृति में एक फलदार वृक्ष लगाया गया तथा पक्षियों के लिए परिंडा भी स्थापित किया गया। साथ ही उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि कुल सहयोग राशि में से 1 लाख रुपये की एफडी पीड़ित परिवार के नाम कराई जाएगी, जबकि शेष 30,121 रुपये घर खर्च के लिए दिए गए।
इस सराहनीय पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। मिशन के समापन अवसर पर सुनील भाकरी, प्रमोद सैनी, सकट सैतान भाकरी, जैयन भाबला दुब्बी, रघुवीर डीलर, पिंकू सिंह, धारासिंह, सुखराम बैरवा, मनोहर बैरवा, बदरी, शिंबूसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी प्रकाश भाबला दुब्बी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube