ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीपाड़ शहर का बोर्ड परीक्षा में , शत-प्रतिशत रहा परिणाम ​मेगा पीटीएम में 10वीं के मेधावियों विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 253 views
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीपाड़ शहर का बोर्ड परीक्षा में , शत-प्रतिशत रहा परिणाम

​मेगा पीटीएम में 10वीं के मेधावियों विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

​पीपाड़ शहर । स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नंबर 1, में बुधवार को राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में 'मेगा पीटीएम' का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
​सरस्वती पूजन से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान सुमेरसिंह टाक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड विद्यालय के शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं का अभिभावकों के समक्ष माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमेर सिंह टाक ने गर्व के साथ बताया कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 37 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 7 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इसमे प्रथम पीयूष 95.67% ,द्वितीय प्रियांशी 95.17% ,तृतीय गर्वित सांखला 93.83% रहे।​कक्षा 5वीं और 8वीं में भी रहा ए-ग्रेड का बोलबाला सत्र 2025-26 के वार्षिक परिणाम में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
​इस विशेष अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, SDMC एवं SMC सदस्य तथा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण की खुले मन से प्रशंसा की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube