दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिवर आयोजित
By Shubh Bhaskar ·
24 Mar 2026 ·
42 views
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिवर आयोजित
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-24 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे से भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा स्थानीय मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन से शुरू हुआ।
नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के स्वागत भाषण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अविनाश जीनगर एवं प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरुजी व द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर ने संबोधित किया।
इस दौरान शिविर में विधानसभा सहसंयोजक बजरंग सिंह राणावत, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल धाकड़, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी, शिविर प्रभारी रमेश मारू मंचस्थ अतिथियों ने भारत माता के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया एवं प्रारंभ में वंदे मातरम एवं सत्र गीत से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया कार्यक्रम में मण्डल पदाधिकारी,कार्य समिति सदस्य,पार्षद शक्ति केन्द्र सयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।