शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया।
By Shubh Bhaskar ·
24 Mar 2026 ·
17 views
शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मंगलवार को भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के शहीद दिवस पर पार्टी कार्यालय में सायं 4:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड गजराज सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जिला सचिव का. तेजपाल सैनी ने शहीद दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें आत्मसात कर समाज में प्रचारित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी रामस्वरूप सैनी ने भी संबोधित करते हुए क्रांतिकारियों के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को देश के महान क्रांतिकारियों के जीवन से अधिक से अधिक प्रेरणा मिल सके।
इस दौरान अशोक सैनी, कालीचरण जोशी, भोलाराम शर्मा, पदम शर्मा, मनमोहन सैनी एवं गजराज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अनिल मेहता, सुबेसिंह मीना, प्रहलाद शर्मा, बनवारीलाल, राजेन्द्र सैनी, रमेश कालड़ा, बाबूलाल गौड़ एवं गोविन्द सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।