प्रशिक्षणार्थियों ने द्धारका सोमनाथ धाम का शैक्षिक यात्रा उदयपुर आ गमन पर प्रधानाचार्य ने किया स्वागत
By Shubh Bhaskar ·
24 Mar 2026 ·
29 views
प्रशिक्षणार्थियों ने द्धारका सोमनाथ धाम का शैक्षिक यात्रा
उदयपुर आ गमन पर प्रधानाचार्य ने किया स्वागत
दैनिक शुभ भास्कर शंकर सिंह राठौड़ राजस्थान उदयपुर । मंत्रम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उदयपुर का पांच दिवसीय शैक्षिक टूर द्वारका, सोमनाथ,गिर राष्ट्रीय उद्यान ओर दीव पर रखा गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज पारीक ने बताया कि बी. एड. प्रथम वर्ष प्रशिक्षणार्थियों की यात्रा कार्यक्रम ट्रेन से रखा गया । समन्वय डॉ. बाला पानेरी के द्वारा शिविर अन्तर्गत द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, त्रिवेणी संगम, भालका तीर्थ,सोमनाथ मंदिर ,नागेश्वर तीर्थ , गिर राष्ट्रीय उद्यान, दीव किला, समुद्र के बीच आदि स्थलों पर प्रशिक्षणार्थियों को दर्शन एवं ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी दी ।प्रशिक्षणार्थियों ने यात्रा का भरपूर आनंद उठाया।
5 दिवसीय यात्रा संस्मरण, भित्ति पत्रिका , सर्वे कार्य प्रतिवेदन का महाविद्यालय में प्रदर्शनी, वीडियोग्राफी का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया गया । भ्रमण में डॉ. बाला पानेरी, डॉ कृष्ण गोपाल जोशी, डॉ. मीनाक्षी जैन, डॉ. टीना झाला सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। पांच दिवसीय भ्रमण में विद्यार्थियो ने बड़े उत्साह से भ्रमण व दर्शन किये । उदयपुर आ गमन पर सभी का माला उपरणा से स्वागत किया गया।