ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हरियाणा में गौ सम्मान अभियान को लेकर संत समाज सक्रिय, सागर नाथ महाराज ने संभाला मोर्चा।

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 85 views
हरियाणा में गौ सम्मान अभियान को लेकर संत समाज सक्रिय, सागर नाथ महाराज ने संभाला मोर्चा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- झज्जर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज के मार्गदर्शन में देशभर में गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए चल रहे अभियान को अब और गति मिल रही है। इसी कड़ी में 23 मार्च को हरियाणा के झज्जर स्थित जती आला धाम छारा में संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) गौ पुत्र सागर नाथ महाराज ने मोर्चा संभालते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट किया।
कार्यक्रम के दौरान सागर नाथ महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया और उन्हें संकल्प दिलाया। उन्होंने आगामी “गौ सम्मान आव्हान अभियान” में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा, जिसके तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह ज्ञापन देशभर की तहसीलों, जिला कलेक्टर कार्यालयों और मुख्यमंत्री कार्यालयों में भी दिए जाएंगे।
संत समाज द्वारा ब्रज धाम से शुरू किए गए इस अभियान में गौ पुत्र धर्मदास महाराज भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संकल्प के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा और संरक्षण के कार्य को आगे बढ़ाया है।
कार्यक्रम में उपस्थित संतों और कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा और सनातन धर्म की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube