ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विरार में आग लगने से 5 वाहन जलकर खाक

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 19 views
विरार में आग लगने से 5 वाहन जलकर खाक


शुभ भास्कर (दिव्या सोहन लाल जोशी )
वसई। वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में सोमवार को आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। पहली घटना,वसई पश्चिम के एक होटल में सिलेंडर विस्फोट की रही,जबकि दूसरी घटना विरार पश्चिम के एक वॉशिंग सेंटर में हुई, जहां 5 वाहन जलकर खाक हो गए। दोनों ही मामलों में अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया । पहली घटना,वसई पश्चिम के तामतलाव क्षेत्र स्थित होटल खान साहब में सुबह करीब 4:50 बजे आग लगी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया कि किचन में सिलेंडर विस्फोट के कारण भीषण आग लगी थी।अग्निशमन दल ने आग को पूरी तरह बुझाया। घटना के बाद जांच में सामने आया कि किचन की दीवार गिर गई थी और चार गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले गए,जबकि भट्टी फट चुकी थी। दूसरी घटना, विरार पश्चिम के बोळींज नाका क्षेत्र में सहारा ढाबे के पीछे स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर में तड़के 2:22 बजे हुई। फायर ब्रिगेड (वाहन क्रमांक MH.48.CQ.0617) मौके पर पहुंची तो देखा कि चारपहिया और दोपहिया वाहनों में आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। इस घटना में कुल 5 वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें: MH.04.EX.0771 (टवेरा), MH.43.AL.3748 (वैगनार), MH.01.BK.2295 (ईर्टिगा),एक बाइक और एक अज्ञात चारपहिया वाहन शामिल हैं।आग पूरी तरह बुझा दिया गया। दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है,लेकिन संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह पूरी जानकारी वसई विरार शहर महानगरपालिका फायर विभाग ने दी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube