ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चित्तौड़गढ़ किला सहित राजस्थान के प्रमुख स्मारकों पर सुविधाओं का विस्तार: केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 65 views
चित्तौड़गढ़ किला सहित राजस्थान के प्रमुख स्मारकों पर सुविधाओं का विस्तार: केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अंतर्गत पूरे देश में 143 ऐसे स्मारक हैं जिनके लिए टिकट लगता है, इनमें से 06 स्मारक राजस्थान राज्य में स्थित हैं, जिनमें चित्तौड़गढ़ किला भी शामिल है। पूरे देश में संरक्षित पुरातात्विक स्मारकों पर प्रवेश टिकटों से होने वाली आय की गणना और संकलन प्रतिवर्ष किया जाता है। राजस्थान के प्रमुख स्मारकों—जिनमें चित्तौड़गढ़ भी शामिल है—से पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के दौरान हुई आय का विवरण दिया गया है।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि राजस्थान राज्य में एएसआई के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत 161 संरक्षित स्मारक और स्थल हैं, जिनमें चित्तौड़गढ़ किला भी शामिल है। पिछले तीन वर्षों और वर्तमान वर्ष के दौरान इन स्मारकों और स्थलों के संरक्षण, रखरखाव और विकास के लिए निधियों के आवंटन और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया है।
उन्होने बताया कि कुछ स्मारकों पर पर्यटकों के लाभ के लिए बुनियादी सुविधाएं और सहूलियतें उपलब्ध कराई गई हैं, जैसे सांस्कृतिक सूचना पट्ट (हिंदी, अंग्रेजी, चीनी, सिंहली, QR कोड आधारित और ब्रेल), दिशा-सूचक संकेत, स्पर्श-पट्टियों वाले रास्ते, बेंच, रैंप, व्हीलचेयर, पार्किंग, प्राथमिक उपचार, सीसीटीवी, शिशु देखभाल कक्ष, प्रकाशन काउंटर, व्याख्या केंद्र, शौचालय (दिव्यांग, महिला और पुरुष), पीने का पानी, आदि ये सुविधाएं पर्यटकों की संख्या और व्यावहारिकता के आधार पर प्रदान की जाती हैं। चित्तौड़गढ़ किले और राजस्थान के अन्य प्रमुख स्मारकों/स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि हालांकि, एएसआई के स्मारकों के लिए कोई विशेष योजना नहीं है, फिर भी सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से इनका प्रचार-प्रसार करती है। इन पहलों में 'विश्व धरोहर सप्ताह', 'विश्व धरोहर दिवस', सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और प्रदर्शनियाँ आदि शामिल हैं, जो इन स्मारकों पर पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं। उन्होने यह भी बताया कि चित्तौड़गढ़ स्थित संरक्षित स्मारक 'चित्तौड़गढ़ किला' को, अब तक किसी भी संस्था द्वारा 'सार्वजनिक-निजी भागीदारी' योजनाओं—जैसे कि ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0' कार्यक्रम—के तहत गोद नहीं लिया गया है। इसके तहत

चित्तौड़ का किला के लिए

अंग्रेजी, हिंदी और क्यूआर कोड आधारित सांस्कृतिक सूचना बोर्ड, संरक्षण सूचना बोर्ड, रैंप, व्हीलचेयर, ई-कार्ट, पार्किंग, प्राथमिक चिकित्सा, शिशु देखभाल कक्ष, ध्वनि और प्रकाश शो, रोशनी, स्मारिका / प्रकाशन काउंटर, कैफेटेरिया, दिव्यांग , महिला और पुरुष शौचालय, पेयजल, कचरा बिन, बेंच स्थापित की जाएंगी।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube