श्याम सेवा समिति द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रमेश सेन का भव्य स्वागत
By Shubh Bhaskar ·
23 Mar 2026 ·
10 views
श्याम सेवा समिति द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रमेश सेन का भव्य स्वागत
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-श्याम सेवा समिति के सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रमेश सेन के सम्मान में त्रिमूर्ति चौराहा पर समिति द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्याम सेवा समिति के सदस्यों ने रमेश सेन का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समिति सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समिति के पदाधिकारियों ने श्री रमेश सेन को नगर अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।