ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दुबे ,त्रिवेदी, पं.चतुर्वेदी संभाजी नगर महाराष्ट्र ब्राह्मण महाकुंभ में होंगे शामिल।

By Shubh Bhaskar · 27 Dec 2025 · 28 views
दुबे ,त्रिवेदी, पं.चतुर्वेदी संभाजी नगर महाराष्ट्र ब्राह्मण महाकुंभ में होंगे शामिल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- हिंदू साम्राज्य के महाराज छत्रपति शिवाजी की धरती संभाजी नगर महाराष्ट्र में दिनांक 27 दिसंबर को देशभर की ब्राह्मण संस्थाओं के राष्ट्रीय पदाधिकारी ब्राह्मणों के कल्याण उत्थान और एकता के लिए संवाद करेंगे तथा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित महाराष्ट्र प्रांत एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महाकुंभ के संयोजक श्रीमती विजया अवस्थी के संयोजन एवं राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय संगठक सुरेश भाई मूले के संरक्षक में आयोजित महाराष्ट्र बांध एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महाकुंभ में देश भर के संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के सभी राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे उपरोक्त जानकारी एक प्रेस वक्तव्य में अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी वाराणसी ने देते हुए बताया कि ब्राह्मण महाकुंभ में संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी,अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन,महामंत्री पंडित वीरेंद्र त्रिवेदी,उपाध्यक्ष शैलेश दुबे,नेमीचंद भावे,कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राष्ट्रीय मंत्री पंडित आई सी दुबे आदि पदाधिकारीयों के साथ आज उज्जैन से रवाना होकर संभाजी नगर ब्राह्मण महाकुंभ में शामिल होने हेतू उज्जैन से रवाना हुए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube