ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पण्डित धर्मेन्द्र कुमार शर्मा बने परशुराम सेना जयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 8 views
पण्डित धर्मेन्द्र कुमार शर्मा बने परशुराम सेना जयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर परशुराम सेना राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार के तहत पण्डित धर्मेन्द्र कुमार शर्मा (ज्योतिषाचार्य) को जयपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति प्रदेश कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम की अभिशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम एवं प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से की गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पण्डित धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, निवासी प्लॉट नंबर-7, देव नगर बी-34, पुराना बस स्टैंड, निवारू रोड, झोटवाड़ा (जयपुर) को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें एक माह के भीतर जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
शर्मा की नियुक्ति पर विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। परशुराम सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube