ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रेवाड़ा में पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, परिजनों ने आरोपी को भगाया, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 273 views
रेवाड़ा में पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, परिजनों ने आरोपी को भगाया, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले के थाना क्षेत्र राशमी के गांव रेवाड़ा गांव में शनिवार को पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ाने और उसे भगाने के मामले में पुलिस ने परिजनों के खिलाफ राज कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी सीआई रतन सिंह के अनुसार पुलिस टीम अमानत में खयानत व चोरी, आपराधिक साजिश के मामले में आरोपी ग्राम पंचायत रेवाड़ा के प्रशासक रतनलाल जाट को पकड़ने गई थी। जहां आरोपी ने पुलिस टीम के साथ थाने चलने से मना कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी ईशा जाट के शोर मचाने पर परिजन मौके पर एकत्र हो गए। चांदी बाई, उदी बाई, नारायण, नवीन, पिंकी, कोमल व पारसी सहित अन्य ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपी रतनलाल जाट को पुलिस की पकड़ से छुड़ाकर पीछे के रास्ते से भगा दिया। घटना में एएसआई गोपाललाल के हाथ में चोट आई है। मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube