ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चैत्र नवरात्रि मेले में सुरक्षा चाक-चौबंद, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 16 views
चैत्र नवरात्रि मेले में सुरक्षा चाक-चौबंद, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले विशाल मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मंदिर एवं मेला परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तैदी की भी जांच की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति टीम को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्रि के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube