मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में उमड़ी भीड़, 1453 मरीजों का हुआ उपचार सीएमओ ने पिपरा एकडंगा स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण
By Shubh Bhaskar ·
23 Mar 2026 ·
16 views
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में उमड़ी भीड़, 1453 मरीजों का हुआ उपचार
सीएमओ ने पिपरा एकडंगा स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर, रविवार। जनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में रविवार को कुल 1453 मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया गया। इनमें 673 पुरुष, 609 महिलाएं और 171 बच्चे शामिल रहे।
स्वास्थ्य मेलों में मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बीपी, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की सुविधा दी गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकडंगा में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
जनपद में आयोजित इन स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।