ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सोनी टीवी फ्रेम क्राइम पेट्रोल के कलाकार गुलशन पांडे 22 मार्च आज भीलवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को भी शिविर में किया आमंत्रित

By Shubh Bhaskar · 22 Mar 2026 · 21 views
सोनी टीवी फ्रेम क्राइम पेट्रोल के कलाकार गुलशन पांडे 22 मार्च आज भीलवाड़ा में
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को भी शिविर में किया आमंत्रित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक

भीलवाड़ा- बॉलीवुड और टीवी सीरियल के मशहूर अभिनेता गुलशन पांडे पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट के 22 मार्च रविवार आज आयोजित होने वाले निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, साथ ही राजस्थान के मशहूर एक्टर राज जांगिड़ तथा लोक कलाकार अनोखी राजस्थानी कलाकार उद्घाटन सत्र और सम्मान समारोह में भी मौजूद रहेंगे। शिविर में मुख्य अतिथि के लिए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को भी जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने निमंत्रण दिया।
पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा “बिहार दिवस” के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक टांक भवन, अम्बेश हॉस्पिटल के पास, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।
जिला यूनेस्को संगठन की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि 22 मार्च बिहार दिवस के उपलक्ष में 51 बिहार समाज के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा जो बिहार समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते हो। यह सम्मान जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वाधान में दिया जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर उचित उपचार प्राप्त कर सकें। समिति द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, अल्पाहार एवं चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आमजन / परामर्शकर्ताओ के लिए पारंपरिक “लिट्टी-चोखा” का स्वाद भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोग स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बिहार की संस्कृति का भी आनंद ले सकेंगे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube