जिले मे चलायी जा रही ई - बस को भीलवाड़ा से ढिकोला तक रूट जोड़ा जाए
By Shubh Bhaskar ·
22 Mar 2026 ·
16 views
जिले मे चलायी जा रही ई - बस को भीलवाड़ा से ढिकोला तक रूट जोड़ा जाए
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-प्रदेश सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ मनीष नायक ने बताया की हमारी उपतहसील ढिकोला के ग्रामीणों की भीलवाड़ा जिला कलेक्टर साहब से मांग है की आमजन की भावनाओं को मध्यनजर रखते हुए जो 50 ई - बसें सेवा सुचारु की जा रही उसमे एक बस का दैनिक रूट भीलवाड़ा से बड़ा महुआ तक रखा गया जो की 20 किमी दूर है इस रूट को बढ़ाकर भीलवाड़ा से उपतहसील मुख्यालय ढिकोला जो 30 किमी है तक रखा जाए ! जिससे अध्ययन करने वाले बालक बालिकाओ,मजदूरों,व्यापारियो,सभी को आवागमन के संसाधन में सरकार द्वारा चलायी जा रही ई - बसों का लाभ मिले और वास्तक में जायज जरूरत मांग है !
ई बसे संचालित करने के पीछे राज्य सरकार की भी यही मंसा है की ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने में सुविधा हो ! इस लिए माननीय से आग्रह है की आमजन की भावनाओ को मध्यनजर रखते हुए भीलवाड़ा से ढिकोला तक रूट को बढ़ा कर आमजन के साथ न्याय प्रदान करें !