सहकारी समिति व्यवस्थापकों की हड़ताल से कार्य ठप, मंत्री संजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन।
By Shubh Bhaskar ·
21 Mar 2026 ·
59 views
सहकारी समिति व्यवस्थापकों की हड़ताल से कार्य ठप, मंत्री संजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- शाखा शाहकालीन एवं शाखा रैणी के समिति व्यवस्थापकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए व्यवस्थापकों ने बताया कि वे 27 फरवरी 2026 से वेतन भुगतान और कैडर निर्माण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके चलते समितियों का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
हड़ताल के कारण समितियों में किसानों से जुड़े कार्य ठप पड़े हैं। किसान अपने लोन की किस्त जमा कराने के लिए समितियों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन व्यवस्थापकों की अनुपस्थिति के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वसूली और जमा कार्य बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों में भी असंतोष बढ़ रहा है।
ज्ञापन में यह मांग की गई कि व्यवस्थापकों को नियमित वेतन दिया जाए और उनका कैडर शीघ्र बनाया जाए, ताकि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में रोहित शर्मा (उमरैण), कुलदीप शर्मा (माजवाड़), रैणी शाखा के व्यवस्थापक ऋषि सिंह,विरेंद्र सिंह,मनोज शर्मा,पृथ्वीपुरा के गजेंद्र सिंह,रामवीर गुर्जर,शफी खान सहित अन्य व्यवस्थापक शामिल रहे।
मंत्री संजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को जल्द ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे।