ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भजनों की गूंज में डूबा शाहपुरा स्वाती मिश्रा के स्वरों पर झूमे हजारों भक्त- गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का किया आहृवान

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 62 views
भजनों की गूंज में डूबा शाहपुरा स्वाती मिश्रा के स्वरों पर झूमे हजारों भक्त- गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का किया आहृवान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर आयोजन समिति के तत्वाधान में शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्रा द्वारा भजनों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र पर प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्रा तथा समिति के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जोशी, कार्यक्रम तहसील संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़, नगर संयोजक हनुमान धाकड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियो द्वारा उदयपुर से गुलाब दास महाराज तथा विधायक डॉ.लालाराम बेरवा का तिलक दुपट्टा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।भजनों के दौरान हजारों भक्त आनंद विभोर हुए। जय जय श्री राम के लगातार उद्घोष करते रहने से भक्तिमय वातावरण हो गया। विश्व हिंदू परिषद सह प्रांत गोरक्षा प्रमुख व कार्यक्रम तहसील संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया भक्तों के उमडे जनसेलाब को स्वाती मिश्रा ने 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए उपखंड कार्यालय के बाहर हजारो की संख्या में पहुंचने का आह्वान किया तथा भजनों में राम आएंगे मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जैसे भजनों को सुनकर देर रात तक नगर में भक्तजनों का जनसैलाब उमड पड़ा। भजन गायिका स्वाती मिश्रा द्वारा नृत्य के साथ भजनों की प्रस्तुति में भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा, खाटू श्याम के भजनों को लेकर श्रद्धालु झूम उठे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमेश्वर कुमावत और सूर्य प्रकाश शर्मा ने किया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube