भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आधारित पुस्तक का भव्य विमोचन
By Shubh Bhaskar ·
21 Mar 2026 ·
32 views
भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आधारित पुस्तक का भव्य विमोचन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में 30 व 31 जनवरी 2025 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत विभिन्न शोध पत्रों को संकलित कर एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया।
इस पुस्तक के संपादक प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा तथा सम्मेलन के संयोजक धर्म नारायण वैष्णव रहे। पुस्तक का विमोचन आदरणीय साध्वी सरस्वती दीदी छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश द्वारा किया गया।
विमोचन के अवसर पर साध्वी जी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा वेदों, उपनिषदों और प्राचीन भारतीय दर्शन में निहित वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को समसामयिक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करती है।
पुस्तक के संपादक डॉ. मीणा ने बताया कि इस ग्रंथ में खगोल विज्ञान, गणित, आयुर्वेद और योग जैसे विषयों पर प्राचीन भारतीय मनीषियों के योगदान को शोधपरक ढंग से संकलित किया गया है।
उन्होंने कहा कि केवल साक्षरता नहीं, बल्कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का स्वप्न तभी साकार होगा, जब हमारी युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और पूर्वजों के बौद्धिक पुरुषार्थ को समझेगी।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान डॉ. सत्यनारायण कुमावत (क्षेत्र सहसंयोजक, प्रज्ञा प्रवाह), डॉ. ऋचा अंगिरा, डॉ. रंजीत जगरिया, प्रियंका ढाका, मुकेश कुमार मीणा, शशिकांत मीणा, विनोद कुमारी एवं डॉ. परमेश्वर कुमावत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।