ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा में घोसी समाज के 'ईद मिलन' में जुटे दिग्गज, प्रहलाद गुंजल और रविंद्र त्यागी ने दी मुबारकबाद।

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 75 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


कोटा में घोसी समाज के 'ईद मिलन' में जुटे दिग्गज, प्रहलाद गुंजल और रविंद्र त्यागी ने दी मुबारकबाद।


कोटा। छोटी ईद के मुबारक मौके पर किशोरपुरा मुख्य मार्ग स्थित घोसी समाज के भव्य 'ईद मिलन समारोह' ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की एक मिसाल पेश की। कार्यक्रम में शहर की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और समाजसेवियों का संगम देखने को मिला, जहाँ सभी ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया।


राजस्थानी परंपरा से हुआ इस्तकबाल:-

घोसी समाज कोटा के अध्यक्ष इरफान हुसैन घोसी की सदारत में आयोजित इस जलसे में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्ष इरफान हुसैन ने सभी मेहमानों का साफा बंधवाकर, शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

खीर की मिठास और दुआओं का दौर:-

समारोह की खास रौनक रही वह 'शाही खीर', जिससे सभी मेहमानों का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कोटा की धरती हमेशा से प्रेम और सद्भाव की प्रतीक रही है और घोसी समाज का यह आयोजन दिलों को जोड़ने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष हाजी उमरदीन रिजवी ने भी समाज की एकता और तरक्की पर जोर दिया।


समारोह में कमेटी के सरपरस्त सुल्तान घोसी, मद्दा घोसी, हाजी यूसुफ घोसी, हाजी अली मोहम्मद घोसी, सबराति पटेल, हुसैन घोसी, जाकिर रिजवी, बबरी घोसी सहित पार्षद इसरार भाई, ईश्वर सिंह, बाबू पठान, पार्षद मनोज गुप्ता और समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष इरफान हुसैन घोसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube