कोटा पुलिस का ‘ऑपरेशन गरुड़व्यूह’: खाकी के चक्रव्यूह में फंसे नशे के सौदागर।
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
56 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
कोटा पुलिस का ‘ऑपरेशन गरुड़व्यूह’: खाकी के चक्रव्यूह में फंसे नशे के सौदागर।
बसों में छिपाकर लाया जा रहा था 'सफेद जहर', आर.के.पुरम पुलिस ने एक ही दिन में की 3 बड़ी स्ट्राइक।
कोटा शहर में नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ने के लिए कोटा शहर पुलिस ने 'ऑपरेशन गरुड़व्यूह' के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी तेजस्वनी गौतम (IPS) के सुपरविजन में पुलिस ने तस्करों के उस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है जो सार्वजनिक परिवहन (बसों) का इस्तेमाल कर शहर में जहर घोलने की फिराक में थे। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने करीब 7 किलो मादक पदार्थ जब्त कर तस्करों के बीच हड़कंप मचा दिया है।
चेकिंग में पकड़ा गया एमपी का तस्कर, लावारिस बैगों से निकला 'जहर'
थानाधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव (IPS प्रो.) के नेतृत्व में आर.के.पुरम पुलिस ने रावतभाटा-कोटा रोड पर अभेद्य नाकेबंदी की। इस दौरान मंदसौर (म.प्र.) निवासी तस्कर रामप्रसाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिसके पास से 1 किलो 473 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस की सख्ती देख अन्य तस्कर बसों में ही माल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो अलग-अलग बसों की तलाशी में लावारिस बैगों से 1 किलो 307 ग्राम अफीम दूध और 4 किलो 388 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।
सर्जिकल स्ट्राइक: एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई।
तस्करों ने चेकिंग से बचने के लिए बसों को जरिया बनाया था, जिसे पुलिस ने बेनकाब कर दिया।
कुल 2 किलो 780 ग्राम अफीम दूध और 4 किलो 388 ग्राम डोडाचूरा की बरामदगी।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज, फरार तस्करों के लिए पुलिस की टीमें रवाना।
"नशे के सौदागरों के खिलाफ हमारा अभियान 'जीरो टॉलरेंस' पर आधारित है। 'ऑपरेशन गरुड़व्यूह' के तहत हर उस कड़ी को जोड़ा जा रहा है जो इस अवैध धंधे में शामिल है। शहर को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।"
— कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम