नवरात्र के दूसरे दिन करणी माता मेले का निरीक्षण, अधिकारियों ने किए दर्शन।
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
39 views
नवरात्र के दूसरे दिन करणी माता मेले का निरीक्षण, अधिकारियों ने किए दर्शन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर नवरात्र पर्व के दूसरे दिन 20 मार्च को करणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीएम सिटी बीना महावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका मौके पर पहुंचीं।
डॉ. प्रियंका ने करणी माता के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के महंत घनश्याम शर्मा द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा अधिकारियों का स्वागत किया गया।
करणी माता मेला व्यवस्था समिति के संयोजक राजेश जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी बीना महावर और एएसपी डॉ. प्रियंका का स्वागत करते हुए उन्हें मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में महेश मुद्गल, मुरारी पाराशर, सुरेश अवस्थी, रविंद्र जोशी, लखन जोशी, नरेश चौधरी, अशोक सैन (बहादुरपुर) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जिसके चलते शाम ०6 बजे से पूर्व ही मेला स्थल और मंदिर की ओर जाने पर रोक लगा दी गई।
वहीं यातायात निरीक्षक संजय शर्मा ने भी मेला स्थल का दौरा किया और करणी माता के साथ बावड़ी वाले हनुमान जी के दर्शन किए। इस दौरान बावड़ी वाले हनुमान मंदिर के सेवक जगदीश सैनी एवं मेला समिति के संयोजक राजेश जोशी और उनकी टीम ने उनका स्वागत किया।