स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं – *पंडित देवराज शर्मा*
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
34 views
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं – *पंडित देवराज शर्मा*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर अमूल्य भारत फाउंडेशन द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के देवराज शर्मा ने श्रीमिश्रा प्रिंस सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 14 से 19 मार्च तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।
पंडित देवराज शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि हमें स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए भी गंभीर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हमें शुद्ध वायु प्राप्त होगी और जलवायु परिवर्तन की समस्या में सुधार संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्यगण तथा स्कूल संचालक लोकेश मिश्रा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अंत में पंडित देवराज शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।