आरती अग्रवाल बनी गणगौर, चिना अग्रवाल बनी ईसर: जहाजपुर भीलवाड़ा में गणगौर उत्सव की धूम
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
56 views
आरती अग्रवाल बनी गणगौर, चिना अग्रवाल बनी ईसर: जहाजपुर भीलवाड़ा में गणगौर उत्सव की धूम
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
जहाजपुर-जहाजपुर भीलवाड़ा में गणगौर उत्सव की भव्य तैयारी की गई है। इस अवसर पर आरती अग्रवाल बनी गणगौर और चीन अग्रवाल बने ईसर। रेखा अग्रवाल, काजल अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, साक्षी आरती अग्रवाल सहित कई महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ ईसर और गणगौर की पूजा की।
गणगौर उत्सव राजस्थान का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें महिलाएं और लड़कियां ईसर (शिव) और गौरी (पार्वती) की पूजा करती हैं। महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों, आभूषणों, मेहंदी आदि से माता का श्रृंगार करती हैं। इस दिन जयपुर में गणगौर की राजसी सवारी सिटी पैलेस की जनानी-ड्योढ़ी से निकलती है। राज्य के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के भव्य आयोजन होते हैं।